Saturday, September 19, 2026

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, एक साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव में एक परिवार पर लगातार दूसरे वर्ष भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सरावन गांव के निवासी 34 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनकर जान चली गई। सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मृतक महेंद्र प्रताप सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी के निधन के बाद वह अकेले ही अपने दोनों मासूम बेटों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। लेकिन उनकी असमय मौत ने दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया।

परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले महेंद्र की पत्नी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद महेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों की परवरिश में पूरी तरह जुटे रहे। अब उनकी भी मौत हो जाने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है और दोनों मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!