Saturday, August 1, 2026
spot_img

डीएम का सहकारी समितियों पर औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर परखी खाद वितरण व्यवस्था

spot_img

जालौन में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्टॉक रजिस्टर की जांच करते डीएम राजेश कुमार पांडेय

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद लेने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है और कहीं अनावश्यक इंतजार या अतिरिक्त मूल्य की शिकायत तो नहीं है। किसानों ने बताया कि उन्हें उनकी जोत के अनुसार निर्धारित मात्रा में बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है। वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर अपने गांव जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया की सुगमता भी सामने आई।

इसके बाद जिलाधिकारी ने समिति के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन भी कराया, जो अभिलेखों के अनुरूप सही पाया गया। निरीक्षण में दोनों समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला और किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी।

डीएपी बोरियों की जांच करते डीएम

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की किसी भी सहकारी समिति पर किसानों को उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना चाहिए। सभी समितियों में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की इस पहल से किसानों में संतोष का माहौल देखने को मिला।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!