Saturday, September 19, 2026

जालौन में बेतवा नदी में पुल के नीचे मिला अज्ञात शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे बेतवा नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राथमिक जांच में शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और मृतक की पहचान के लिए अन्य आवश्यक प्रयास भी जारी हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के बीच युवक द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!