Monday, July 27, 2026
spot_img

जालौन में XUV कार पानी के टैंकर से टकराई, घटना सीसीटीवी में कैद

spot_img

जालौन-बंगरा रोड पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। यह हादसा रिच गैलेक्सी होटल के सामने हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, XUV 300 कार (UP 37 L 3010) जालौन-बंगरा रोड से गुजर रही थी। रिच गैलेक्सी होटल के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार सीधे सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!