Saturday, September 19, 2026

जालौन में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 26 शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड

जालौन में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने 26 शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। योजना के तहत जिले के चार हजार से अधिक शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. मयंक त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेष रूप से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह योजना उसी संकल्प का परिणाम है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही उत्कृष्ट विद्यार्थियों और सशक्त समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए इसे प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण सौगात बताया।

कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी एवं दयानंद वैदिक कॉलेज उरई के प्राचार्य प्रो. राजेश चंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. सर्वेश कुमार शांडिल्य ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रशांत पाण्डेय सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!