Sunday, July 26, 2026
spot_img

जालौन में सीएम योगी:- माफिया के लिए अब सिर्फ दो जगह—जेल या जहन्नुम”, ₹1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

spot_img

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जालौन के उरई स्थित इंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद को ₹1273.96 करोड़ की लागत वाली 324 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, विकास, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब माफिया के लिए सिर्फ दो ही जगह बची हैं—जेल या जहन्नुम।

विकास की योजनाओं का बटन दबाकर शुभारंभ करते सीएम योगी

ऐतिहासिक विरासत को किया नमन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत जालौन और कालपी की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह भूमि महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और नाना साहब पेशवा जैसे वीरों की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कालपी के हस्तनिर्मित कागज और प्रसिद्ध मटर का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पूरे देश में जिले की पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देते जिला प्रशासन के अधिकारी

“पलायन और सूखे से विकास की ओर बढ़ा बुंदेलखंड”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय बुंदेलखंड सूखा, गरीबी और पलायन के लिए जाना जाता था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि पहले डकैतों का आतंक रहता था, जबकि आज बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे और आधुनिक सड़क नेटवर्क ने बुंदेलखंड को विकास की नई दिशा दी है।

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेक देते मुख्यमंत्री योगी

बनेगा देश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ में देश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, डाटा सेंटर क्लस्टर और सोलर परियोजनाओं के माध्यम से लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस विकास में जालौन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

बच्चों के साथ सीएम योगी

कालपी के कागज को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीआई टैग मिलने के बाद कालपी का हस्तनिर्मित कागज अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। साथ ही जिले में विकसित 400 अमृत सरोवर जल संरक्षण को नई मजबूती दे रहे हैं।

“600 करोड़ से अधिक की माफिया संपत्ति जब्त”

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। अब तक ₹600 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने दोहराया, “हमने कहा था माफिया मिट्टी में मिलेंगे और आज वे मिट्टी में मिल रहे हैं।”

बच्चे को अन्न प्रसन्न कराते सीएम योगी

नकल माफिया पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल माफिया के खिलाफ कड़े कानून बनाए जा रहे हैं। छात्र-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को 10 वर्ष तक की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है और पिछले 48 घंटे में 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।

स्टॉल का निरीक्षण करते सीएम योगी

विपक्ष पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और वसूली होती थी, जबकि आज भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है।

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए भी दो ही जगह”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों के सम्मान और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए भी “दो ही जगह हैं—जेल या जहन्नुम।”

घर की चाबी सौंपते

डिजिटल इंडिया से खत्म हुई दलाली

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो चुकी है।

सीएम योगी नन्हे कलाकारों से मिलते

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब पिछड़ेपन का नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग, रोजगार और आधुनिक विकास का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में बुंदेलखंड देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल होगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!