Monday, August 24, 2026

खेत की रखवारी कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

spot_img

जालौन में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर जंगली जानवरों ने झुंड में हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जानवरों के बुरी तरह से नोचने से वह घायल हो गए, इसके बारे में तब जानकारी मिली, जब किसान के घर के लोग खेत कर पहुंचे, जिन्होंने लहूलुहान हालत में देखा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूरा सिरसा गांव की है, इस गांव के रहने वाले 58 वर्षीय किसान वरुण कुमार दीक्षित पुत्र बनवारी लाल शनिवार को अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए हुए थे, मगर वह रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर जाकर गांव वालों के साथ ढूढना शुरू किया, जहां खेत किसान को घायलावस्था में देखा तो उनके होश उड़ गए, तत्काल उन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

होश में आने पर किसान ने बताया कि उनके ऊपर अचानक जंगली जानवरों की झुंड ने हमला कर दिया, उन्होंने अपनी बचाने की कोशिश की, मगर जानवरों ने घायल कर दिया। किसान यह नहीं बता पा रहा है कि किस जंगली जानवर द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!