Monday, August 24, 2026

जालौन में आशा सम्मान में बोले जलशक्ति मंत्री, कोविड काल में आशा बनी स्वास्थ्य सेवा की रीढ़, 16 वर्कर्स को किया सम्मानित

spot_img

जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित आशा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आशा वर्कर्स के कामों के योगदान की सराहना की, साथ ही कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 9 आशा कार्यकर्ताओं, 6 आशा संगिनियों और एक बीसीपीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही उन्होंने कहा कि जनपद में कार्यरत 1241 आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत स्तंभ हैं।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आशा बहनें समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना काम कर रही हैं। वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, परिवार नियोजन, बच्चों का टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कोविड महामारी के दौरान भी इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नारी शक्ति को सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता का भी उन्होंने जिक्र किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी

वही उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सेवा मिल रही है, मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को आवश्यक टीके लगाए जा रहे हैं और यह सब आपके योगदान से ही संभव हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य बनता है कि आपके अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा की जाए, ताकि आप निडर होकर अपने कार्यों को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि आशाओं का योगदान केवल एक पेशे तक सीमित नही है, बल्कि यह मानवता की सेवा है। कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 9 आशा कार्यकर्ताओं, 6 आशा संगिनियों और एक बीसीपीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीएमएस मेडिकल प्रशांत निरंजन आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!