Monday, August 24, 2026

जालौन में कोंच बार संघ के चुनाव में रामशरण अध्यक्ष, दीपक बने मंत्री

spot_img

जालौन के कोंच तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव में रामशरण कुशवाहा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। शनिवार को हुए मतदान में कुल 243 में से 225 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में रामशरण कुशवाहा को 98, राकेश तिवारी को 89 और अमर बाबू पाठक को 37 वोट मिले। 1 मत अवैध पाए गए। कुशवाहा ने 9 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

महामंत्री पद पर दीपक मिश्रा ने विनोद निरंजन को 74 वोटों के बड़े अंतर से हराया। मिश्रा को 146 वोट मिले, जबकि निरंजन को 72 वोट ही मिल सके। इस पद पर 7 मत अवैध घोषित किए गए।

कोषाध्यक्ष की दौड़ में शशांक श्रीवास्तव ने सौरभ मिश्रा को 80 वोटों से पराजित किया। श्रीवास्तव को 152 और मिश्रा को 72 वोट मिले, जबकि 1 मत अवैध पाए गए।

15 वर्ष से कम अनुभव वाले वकीलों के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर सोनू बाजपेई ने इंद्रजीत को 16 वोटों से हराया। बाजपेई को 119 और इंद्रजीत को 103 वोट मिले, 2 मत अवैध था।

निर्वाचन अधिकारी के.के श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह गुर्जर और ओम प्रकाश अग्रवाल ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!