Monday, August 24, 2026

जालौन में मानदेय बढ़ाने को लेकर आशा वर्कर्स ने किया मंत्री का घेराव

spot_img

जालौन में आशा सम्मेलन के दौरान एक बार फिर मानदेय बढ़ोतरी का मुद्दा गरमाया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने घेर लिया। कार्यक्रम के बाद जब मंत्री बाहर जा रहे थे, तब आशा वर्कर्स ने उन्हें रोककर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिन-रात काम करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से कई बार आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। स्थिति को संभालते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!