Monday, August 24, 2026

जालौन में भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, मकान के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर कर दी थी हत्या

spot_img

जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को मकान के विवाद में देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, यह वारदात तब घटित की थी, जब वह घास लेकर शाम के वक्त घर लौट रही थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा की थी। जब ग्राम फतेहपुरा कला टीहर में रहने वाली 45 वर्षीय रामश्री (संतोष कोरी की पत्नी) शाम के समय पशुओं के लिए खेतों से घास लेकर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान उनके देवर शिवकुमार उर्फ शिववीर (रमाशंकर वर्मा के पुत्र) ने मकान के विवाद में परिवार के लोगों के उकसाने पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र कृष्णा ने रामपुरा थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी शिवकुमार रामपुरा रोड से कस्बा ऊमरी के विलौहां मोहल्ला की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

सीओ माधौगढ़ रामसिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवकुमार को कस्बा ऊमरी के विलौहां मोहल्ले के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके बताए स्थान से ऊमरी फतेहपुरा माइनर पुलिया के पास खड़ी अरहर के खेत से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!