Thursday, September 17, 2026

जालौन में यमुना में डूबे दो भाई, एक को सकुशल बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मसगांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों में से बड़ा भाई गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। देर तक नदी में खोजबीन जारी रही।

लोगों को हटाती पुलिस

 

कुठौंद थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे के अनुसार, ग्राम मसगांव निवासी जवान दोहरे के दो पुत्र कमल दोहरे (12) और मनीष (10) करीब दोपहर 12 बजे यमुना नदी में नहाने गए थे। बताया गया कि नहाते समय दोनों भाई नदी के गहरे हिस्से की ओर चले गए। इसी दौरान बड़ा भाई कमल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई मनीष ने किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कमल का कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू की। पूर्व प्रधान ग्राम मसगांव नवाब सिंह ने करीब 1:22 बजे पुलिस के सीयूजी नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी के आसपास जानकारी जुटाई और गोताखोरों को बुलाकर पानी में तलाश शुरू कराई।

थाना प्रभारी के मुताबिक, नदी में किशोर की तलाश के लिए गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!