Saturday, August 15, 2026
spot_img

जालौन में शान से फहराया गया तिरंगा, डीएम ने कलेक्ट्रेट, एसपी ने लाइन और डीजे ने न्यायालय में तिरंगा फहराया

spot_img

जालौन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान देशभक्ति का माहौल रहा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते डीएम और अन्य अधिकारी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आश्रितों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय रामपाल, गणेशी देवी पत्नी स्वर्गीय शत्रुधन सिंह, कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर व्यास तथा रामदेवी विद्यार्थी पत्नी स्वर्गीय चन्द्रमान विद्यार्थी शामिल रहीं।

कोंच के मुंसिफ कोर्ट में ध्वजारोहण समारोह के दौरान सिविल जज सतनाम यादव और अधिवक्ता

डीएम ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अमर शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करे। नागरिक सशक्तिकरण केवल अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी जरूरी है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते अधिकारी

डीएम ने युवाओं से शिक्षा, कौशल, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

ध्वजारोहण करते सिविल जज सतनाम यादव

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, जालौन-झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाएं जनपद को विकास की नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और जालौन को आगे ले जाने में प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

नगर पालिका कोंच में स्वतंत्रता दिवस के दौरान की तस्वीर

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी न्यायिक रिन्कू सिंह राही ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने दायित्वों का बोध भी कराती है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर सभी को देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार संजय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जालौन की पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी आजादी के पर्व पर तिरंगा फहराया। उन्होंने अमर शहीदों को नमन किया और सभी पुलिस कर्मियों को आजादी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

कोंच मुंसिफ न्यायालय में भी हुआ ध्वजारोहण

जालौन के कोंच नगर के मुंसिफ न्यायालय में भी न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन सतनाम यादव ने अधिवक्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। ध्वजारोहण समारोह के दौरान बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, महामंत्री अभिनीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश कौशिक, संतोष अग्रवाल, विनोद निरंजन, रविंद्र नाथ खरे, सहित अन्य अधिवक्ता और मुंसिफ कोर्ट के कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बार के अधिवक्ता

नगर पालिका में भी ध्वजारोहण

जालौन की कोंच नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, विधायक मूलचंद निरंजन, अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर पालिका में ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर पालिका के सभासद, कर्मचारी भी मौजूद रहे।

न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता स्वतंत्रता दिवस के बारे में अवगत कराते
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!