Sunday, September 20, 2026

फसल खराब होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रेप के मामले में जा चुका था जेल

जालौन में मसूर की फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने तनाव में आकर जानवरों के बाड़े में जाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब परिवार के लोग बाड़े में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान को फंदे पर लटका देखा, घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही जिस किसान ने आत्महत्या की है, वह रेप के मामले में वांछित था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

मृतक किसान (फाइल फोटो)

घटना एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्ध की है। इस गांव के रहने वाले किसान श्रीकुमार उम्र करीब 49 वर्ष अपने आठ बीघा खेत में मसूर की फसल बोए हुए थे, जिसकी पैदावार ठीक न होने की वजह से वह तीन दिन से तनाव में था और वह गुमशुम रह रहा था। वह खाना खाने के बाद जानवरों के बाड़े में ही चारपाई डालकर सोने की बात कहकर चला गया, इस दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जब वह बड़ी देर तक वापिस नहीं लौटा तो घर के लोग उसे देखने पहुंचे, मगर उसे फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया और रोने बिलखने लगे, जिसकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हुए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचने के बाद शव को फंदे से उतारा, वही पत्नी अर्चना एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही बताया गया कि खुदकुशी करने वाले किसान श्रीकुमार के विरुद्ध तीन साल पहले एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था, वर्तमान में वह जमानत पर था। तीन पहले उस मुकदमे की भी कोर्ट में तारीख थी, थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है कि किन हालातों के चलते किसान ने जान दी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!