Friday, September 18, 2026

फावड़े के हमले में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत, विवाद सुलझाने के दौरान परिवार के भाई-भतीजों ने कर दिया था जानलेवा हमला

जालौन में मामूली बात पर आपस में लड़ रहे दो भाइयों के विवाद को सुलझाने पहुंचे परिवार के चाचा पर सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर फावड़े से सिर पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को घटना में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना आटा थाना कस्बे की है। बता दे की 15 मार्च को आटा थाना कस्बे के रहने वाले राम सिंह के दो पुत्र संतोष और शीलू के बीच आपस में विवाद हो रहा था। इस विवाद को देख पड़ोस में रहने वाले परिवार वीर सिंह पुत्र गंगा चरण दोनों का विवाद सुलझाने पहुंचे, जहां संतोष ने वीर सिंह के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट की जानकारी वीर सिंह ने भाई शिव सिंह को दी, जो मौके पर पहुंचे थे, इस दौरान संतोष भाई शीलू के साथ ही परिवार के चाचा शिव सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना को देखा संतोष और शीलू के पिता रामसिंह आ गए, जिससे फावड़े से शिव सिंह के ऊपर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, घटना के बाद हमला करने वाले मौके से भाग गये थे।

घटना की जानकारी शिव सिंह के भाई वीर सिंह ने पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, मगर हालत नाजुक होने के कारण उसे झांसी रेफर कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत के आधार पर राम सिंह उसके पुत्र संतोष तथा शीलू के खिलाफ धारा 308 के तहत मामला पंजीकृत करते हुए 16 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं घायल शिव सिंह का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। वही इस घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग जेल में बंद है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!