Sunday, September 20, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के कंट्रोल रूम तथा मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण, कहा, मीडिया की खबरों पर रखी जाए विशेष निगरानी, पेड न्यूज के बारे में दे जानकारी

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं, जिससे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम तथा सूचना विभाग में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग समिति कक्ष का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर चलने वाली खबरों पर विशेष निगरानी रखी जाये।

बुधवार दोपहर को जिला निर्वाचन अधिकारी लोकसभा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा मीडिया सेंटर पर अचानक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी सतर्कता एवं गंभीरता पूर्वक किया जाए। जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग समिति के द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉन मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर विशेष नजर रखी जाए।

मीडिया सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए गठित टीम सोशल मीडिया की सतत निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक, भड़काऊ एवं कोई असत्य घटना प्राप्त होती है तो तत्काल उसे उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाया जाए।

इस दौरान मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि समिति की ओर से निरंतर समाचार पत्रों सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर पेड न्यूज और विज्ञापनों की सतत निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से सी विजिल ऐप पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निस्तारण भी किया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!