Sunday, August 16, 2026

जालौन में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से डाककर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन में शुक्रवार को रफ्तार ने एक और जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आकर एक 23 वर्षीय डाककर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार मृतक डाककर्मी की पहचान कृष्णकांत अहिरवार पुत्र जानकी प्रसाद निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह जालौन में रहकर संविदा पर डाक विभाग में कार्यरत था। बताया गया कि शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर वह डॉक्टर को दिखाने उरई गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। जैसे ही वह अपनी बाइक से जालौन की ओर वापस आ रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत लोडर भी खंदक में जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वही मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है और लोडर चालक की तलाश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!