Monday, August 24, 2026

जालौन: किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी की चप्पलों से पिटाई, पुलिस हिरासत में आरोपी

spot_img

जालौन के कोंच विकास खंड अंतर्गत ग्राम चमारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने ग्राम विकास अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सरेराह चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंच विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप है कि वह किसी कार्य के बहाने गांव की एक किशोरी के घर पहुंचा और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने तत्काल विरोध करते हुए शोर मचाया और बाहर आकर गांव वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने आरोपी को सड़क पर पकड़कर चप्पलों से पीटा। मौके पर कई ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। किशोरी और उसके परिवार से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!