Sunday, August 16, 2026

14 अगस्त को जालौन में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, डीएम-एसपी ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

spot_img

भारत विभाजन की त्रासदी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष, साहस एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को जालौन जनपद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026’ गरिमामय एवं प्रभावी ढंग से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों का व्यापक एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भारत विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विभाजन के दौरान विस्थापित होकर भारत आए परिवारों की स्मृतियां, दस्तावेज और अन्य ऐतिहासिक सामग्री भी प्रदर्शित की जाएगी। विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा उनकी याद में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

 

बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विभाजन विभीषिका विषय पर व्याख्यान, परिचर्चा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्र-छात्राओं को MyGov पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और नाटकों का मंचन भी कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

 

जिलाधिकारी ने सिंधी समुदाय के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित वृत्तचित्र के प्रदर्शन के निर्देश भी दिए। साथ ही सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, सिंधी सभा, सिंधी अकादमी, सनातनी पंजाबी महासभा, बंगाली समुदाय सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सकें।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एन. प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!