Friday, August 7, 2026
spot_img

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर से बदसलूकी व मेडिकल रजिस्टर फाड़ने का आरोप

spot_img

जालौन के उरई के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार देर रात जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों ने एक भाजपा नेता एवं उनके साथ आए लोगों पर अभद्रता करने, मेडिकल रजिस्टर फाड़ने और जबरन मेडिकल बनवाने तथा रेफर लिखवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घायल कुछ युवकों का मेडिकल कराने के लिए भाजपा नेता शक्ति गहोई अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि हंगामे के दौरान इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा मेडिकल रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। वहीं, इमरजेंसी में मौजूद कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की जानकारी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद जिला अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा नेता की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!