Monday, September 21, 2026

जालौन में कोलकाता की घटना को लेकर जूनियर व सीनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, इसके विरोध में उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टर के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला, साथ ही इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह कैंडल मार्च उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज से शहर के विभिन्न विभिन्न चौराहा होते हुए टाउन हॉल तक निकाला गया। जिसमें सैकड़ो जूनियर डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी मौजूद रहे, इस दौरान पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, साथ ही आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस कैंडल मार्च में सीनियर डॉक्टर आरपी निरंजन, के के गुप्ता, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अवनीश बनौधा के मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर के साथ जूनियर डॉक्टर भी मौजूद रहे।

जिन्होंने कहा कि कोलकाता में जिस तरीके से मेडिकल की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या की गई, यह घटना वीभत्स है, इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए वही ऑन ड्यूटी उसे छात्र के साथ यह घटना घटी है, इसीलिए आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!