Sunday, September 20, 2026

झांसी से आई जीएसटी टीम ने मारा 2 मिठाई और एक रेस्टोरेंट कर छापा, बिना जीएसटी बिल के बेच रहे थे मिठाई और खाना

जालौन में शुक्रवार शाम को झांसी से आई जीएसटी टीम ने उरई की दो प्रतिष्ठित मिष्ठान भासा के साथ एक रेस्टोरेंट पर अचानक छापेमारी की। छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर भागने लगे। वही जीएसटी टीम को छापेमारी के दौरान दुकानों में कई अनियमिताएं पाई गई है, जहां जीएसटी टीम पत्रावली और स्टॉक का मिलान कर कार्रवाई करने में जुटी है।

बता दे कि जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व जीएसटी झांसी के अधिकारियों की सूचना मिल रही थी कि जालौन के उरई में कई बड़े प्रतिष्ठान जो बिना जीएसटी बिल के बिक्री कर रहे हैं, जिससे करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना सरकार को लगाया जा रहा है, इस मामले का संज्ञान लेते हुए जीएसटी कमिश्नर ने कई दुकानों की पहले से ही रेकी की थी और शुक्रवार देर शाम उरई शहर के बड़े प्रतिष्ठान बच्चा राम स्वीट्स, गोविंद स्वीट्स प्रतिष्ठानों के साथ ब्लैक चिली रेस्टोरेंट पर भी छापेमारी की। इस दौरान टीम को कुछ दुकानदार बिना जीएसटी बिल के ही बिक्री करते मिले।

डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में दुकानों के पत्रावली वह स्टॉक का मिलान किया जा रहा हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम में 2 डिप्टी कमिश्नर 5 असिस्टेंट कमिश्नर व 12 सीटीओ थे शामिल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!