Sunday, September 20, 2026

जालौन में बीच सड़क कर देखने को मिली साड़ों के बीच WWE, व्यापारियों ने दुकान की बंद, 1 घंटे तक चलती रही लड़ाई

जालौन के बाजार में खरीददारी करने आए तो सड़कों पर सतर्क होकर चलें, यहां आपका सामना सड़कों पर घूमने वाले आवारा साड़ों से हो सकता है, जो आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। साड़ों के मध्य बीच सड़क पर होने वाली WWE जैसा नजारा कोंच नगर के बीच बाजार में देखने को मिला जहां दो साल लड़ते-लड़ते मुख बाजार में जा पहुंचे, जिन्हें देखकर सांड की दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया और वहां से निकलने वाले लोग एकाएक थम गए। बड़ी देर तक इन साड़ों की लड़ाई आपस में होती रही, इस दौरान दुकानदारों ने उनके ऊपर पानी डाला, डंडे मारकर उन्हें अलग करने का प्रयास किया, मगर एक घंटे तक दोनों साड़ों के बीच जंग होती रही, इस दौरान वहां खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

साड़ों के बीच हो रही WWE की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को दी, जिसकी सूचना पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आपस में लड़ने वाले सांड अलग हो चुके थे, मगर नगर पालिका के कर्मचारियों ने इन दोनों साड़ों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन्हें पकड़ कर नंदी शाला में बंद कराया, जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान न हो सके।

पूरा मामला कोंच नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार स्थित डॉक्टर अवध बिहारी के मकान के पास का है, यहां दो सांड आपस में बुरी तरह आपस में भिड़ गए, जिनको लड़ता हुआ देख पहले तो लोगों ने अलग करने का प्रयास किया, मगर वह कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान दोनों सांडों के बीच जमकर लड़ाई होती रही लोगों ने बीच बाजार होने के कारण उनके ऊपर पानी डाला तथा डंडों से अलग करने का प्रयास किया, मगर सांड बड़ी देर तक आपस में लड़ते रहे, जिस कारण लोगों में हड़कंप मचा रहा मौजूद दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया, इनके बीच लड़ाई इतनी होती रही कि वहां खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सांडों की लड़ाई को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, मगर तब तक स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद दोनो सांडों को अलग कराया।

वही मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी द्वारा बीच बाजार में लड़ने वाले साड़ों को पकड़ने का अभियान चलाया, जिन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों की साथ मिलकर साड़ों को पड़कर नंदी शाला में बंद कराया।

स्थानीय निवासी निश्चल मयंक, सुरेंद्र, जावेद, देवेश, मनोज, मनसुख, नीरज, अवधेश, लला का कहना है कि आए दिन यहां साड़ों की लड़ाई होती रहती है, जिससे बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य का कहना है कि उनके द्वारा लगातार साड़ों को पकड़ने अभियान चलाया जा रहा है, एक दो सांड बाहर से आ गए हैं, इन्हें भी पकड़ कर बंद कर दिया है। नगर पालिका लगातार अन्ना मवेशियों के खिलाफ अभियान चला रही है, बचे हुए एक दो सांडो को भी जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें नंदी शाला भेज दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!