Monday, August 24, 2026

मानक पूरे न मिलने पर उन्नाव में कोचिंग सेंटर सील, डीआईओएस और एसडीएम की संयुक्त कार्रवाई

spot_img

राजधानी लखनऊ में हुई हालिया घटना के बाद जिले में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर चौकी अंतर्गत संचालित नजर अकैडमी कौटिल्य कोचिंग सेंटर पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान मानक पूरे नहीं पाए जाने पर कोचिंग सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुनील दत्त और एसडीएम मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम कोचिंग सेंटर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भवन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों, प्रवेश-निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आने पर प्रशासन ने कोचिंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संस्थान को बंद करा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कोचिंग संस्थान को नियमों की अनदेखी कर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले के अन्य कोचिंग सेंटरों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित हों।

लखनऊ की घटना के बाद प्रदेश भर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। इसी को देखते हुए उन्नाव जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

कोचिंग सेंटर सील होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और छात्रों में चर्चा शुरू हो गई। प्रशासन की कार्रवाई से जिले के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संस्थानों में सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और नियमों का पालन करें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!