Monday, August 24, 2026

जालौन:- चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख का सोना व नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img

जालौन की थाना आटा पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 21 लाख रुपये मूल्य के 135 ग्राम सोने के टुकड़े तथा 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को थाना आटा क्षेत्र निवासी मनोज सिंह ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी माँ और बड़ी बहू के घर में रखे सोने के टुकड़े (थपिया) चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना आटा में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 जून को चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में मिठठू उर्फ शिवकुमार (40 वर्ष) एवं अंकित द्विवेदी (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पिपरांया, थाना आटा शामिल हैं।

मामले का खुलासा करते हुए कालपी सीओ राजेश कमल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी किया गया दो सोने के टुकड़े (कुल वजन 135 ग्राम) एवं 97 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!