Saturday, September 19, 2026

जालौन डीएम-एसपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, जनपद वासियों को किया जागरूक, विभाजन विभीषिका की संध्या पर लगाई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनपद वासियों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की, जिसका शुभारंभ उरई पुलिस लाइन से जिला अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से उरई के विभिन्न विभिन्न चौराहा से होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची, इस दौरान पुलिस की जवान राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।

उरई के पुलिस लाइन से मंगलवार को 3 बजे शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा जिला परिषद चौराहे, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, होते हुए टाउन हॉल पहुंची, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभाजन विभीषण की संध्या पर लगाई गई, प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी पुलिस जवानों के हाथों में तिरंगा था और वह भक्ति भाव से भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

उरई में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडिट, स्काउड गाइड के जवान छात्र-छात्राओं, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में चल रहे लोगों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी संगठन आदि द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, उसी के तहत आज विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, उन्होंने कहा कि मंगलवार को जनपद के अलग अलग जगह पर लगभग 20 किलोमीटर तक यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि लोग जाने की देश को स्वतंत्रता कैसे मिली, उसको लेकर जाने। उन्होंने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई उनके बलिदानों को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त जनपद के लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!