Saturday, September 19, 2026

जालौन में तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, बिना हेलमेट के फर्राटा और स्टंट करते नजर आए भाजपाई

जालौन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, मगर इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता यातायात नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ते नजर आए, जहां भाजपाई बिना हेलमेट के ही बाईकों पर फर्राटा भरते नजर आए, इतना ही नहीं भाजपाई बाइक पर स्टंट भी करते हुए बाइक पर नजर आए, इस दौरान वहां मौजूद पुलिस वाले मूक दर्शक बने खड़े रहे, लेकिन उन्होंने किसी भी भाजपा पर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।

बताने की भारतीय जनता पार्टी द्वारा उरई के टाउन हॉल से शहर के विभिन्न विभिन्न चौराहों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ-साथ समाज सेवियों ने भी प्रतिभाग किया था, मगर सत्ता के मध में चूर भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, बाईकों से निकली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही बाइक पर फर्राटा भरते नजर आए।

इस दौरान बाइक पर पीछे बैठने वाले लोग स्टंट करते नजर भी आए, भाजपा कार्यकर्ता बार-बार चलती हुई बाईकों पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए, वहीं पुलिस वाले भी भाजपाइयों के इस कारनामे को देखते हुए मूक दर्शक बने खड़े रहे, उन्होंने किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से मना नहीं किया और वह सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के इस तमाशे को देखते रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!