Saturday, September 19, 2026

जालौन में भाजपाइयों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

जालौन में आजादी के महापर्व से पहले हर घर में तिरंगा फहराने के विचारों के साथ उरई शहर में भाजपाइयों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा उरई के टाउन हॉल के मैदान से शहर के विभिन्न विभिन्न चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई, इस दौरान हर हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों के साथ भाजपाई जोश में भारत माता की जयकार लगाते हुए निकले।

तिरंगा यात्रा निकालते स्कूली बच्चे

आजादी के 77 वर्ष होने से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जालौन के उरई में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और स्कूली बच्चे उरई के टाउन हाल के मैदान में एकत्रित हुए, जहां हर बच्चे के हाथ में तिरंगा था और वहां पर सभी लोगों ने भारत माता की जय के नई लगाई जिसके बाद यह तिरंगा यात्रा उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे होते हुए घंटाघर, माहिल तालाब होते हुए, अलग अलग चौराहे से निकली, इस दौरान स्कूली बच्चों में जोश दिखाई दिया, जो भारत माता की जय के नारे तथा स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी अमर रहे के नारे लगाते रहे, जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तथा स्कूली बच्चों ने आमजन लोगों को संदेश दिया, कि स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाए और हर घर में तिरंगा फहराये।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!