Saturday, September 19, 2026

शराब पीने से मना करने पर युवकों ने पिता पुत्रों पर गुम्मा पत्थर से हमलाकर किया घायल, पुलिस से की शिकायत

जालौन में निर्माणाधीन मकान में शराब पी रहे युवकों को मना करना एक मकान मालिक और उसके दो पुत्रों को भारी पड़ गया, शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मकान मालिक और उसके पुत्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को आसपास के लोगों ने देखा, वह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। इस घटना की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की, जहां लहूलुहान हालत में देखते हुए पुलिस में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुलसी नगर स्थित कैला देवी मंदिर के पास की है यहां के रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम लखन अपने घर के पास में खाली पड़े बाड़े पर काम चल रहा था, जहां बुधवार आर्यन राजपूत और सुनील प्रजापति व उसके साथ 4 लोग जिनका नाम पता अज्ञात शराब पी रहे थे, जब अशोक अपने दोनों पुत्र गोपाल और सचिन के साथ अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा।

यहां शराब पीते हुए आर्यन और सुनील शेट्टी व अन्य लोगों को देखा, तो उसने मना किया, इसी दौरान शराब पीने वाले लोगों ने अचानक गुम्मा व पत्थर से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें अशोक व उसका पुत्र गोपाल व सचिन घायल हो गए, इस घटना को देखते हुए मोहल्ले के लोग कहां पहुंचे, जिन्होंने शराब के नशे में मारपीट करने वाले लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह लोग अपनी एक मोटरसाइकिल UP 92 A 3670 छोड़कर भाग गए।

घायल हालत में अशोक अपने पुत्रों के साथ मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने लाहुल वहां में देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया साथी शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में हो रही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!