Sunday, August 16, 2026

जालौन में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा, वीडियो वायरल

spot_img

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड पर शनिवार शाम को एक पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना बघौरा के पास स्थित देशी शराब ठेके के निकट की है।

एक महिला अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंच गया। पति ने जब महिला को पकड़ा तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला और उसके प्रेमी ने पति को लात-घूसे से मारा।

इस घटना को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने भी महिला का साथ देते हुए पति को पीटना शुरू कर दिया। बाद में जब लोगों को पता चला कि पिटने वाला महिला का पति है, तो वे वहां से चले गए।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने भी इस मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस अब महिला और उसके पति की पहचान करने में जुटी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!