Tuesday, August 25, 2026

जालौन में ब्रह्मकुमारी आश्रम में चोरी करने वाला गिरफ्तार, आश्रम से चोरी करने के बाद कुंभ में की हेलीकॉप्टर की सवारी, पुलिस ने किया खुलासा

spot_img

जालौन में ब्रह्मकुमारी आश्रम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बेनी प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 26 जनवरी की रात को कदौरा स्थित आश्रम से 5 लाख रुपए और चांदी के बर्तन चुराए थे।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि ब्रह्म कुमारी शिवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कदौरा थाना प्रभारी प्रभात सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहादतपुर रोगी गांव के पास से आरोपी को पकड़ा। उन्होंने बताया कि जिस चोर द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, जिसके बाद जमीनी तहकीकात करने के बाद आरोपी बेनी प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 2,75,500 रुपए नकद और चांदी के गिलास, कटोरी, चम्मच, पायल बरामद किए हैं। इसके अलावा कानपुर देहात से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर और टीवीएस मोपेड भी बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने चोरी के पैसों से कुंभ मेले में हेलीकॉप्टर की सवारी की। इतना ही नहीं उसके द्वारा कानपुर देहात में एक ट्रैक्टर चोरी किया गया साथ ही कुंभ मेला जाकर उसने एक मोपेड भी चोरी की, जिसको भी बरामद किया गया है, आरोपी के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि इस टीम का खुलासा करने वाली कदौरा थाना पुलिस टीम को 10000 रुपए का इनाम दिया जा रहा है, साथ ही आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!