Saturday, September 19, 2026

जालौन में मामा ने डांटा तो छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल पर लड़के से बात कर रही थी छात्रा

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक 16 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके पर जमा भीड़

मृतका की पहचान रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ननावली जागीर निवासी ज्योति (16 वर्ष) पुत्री कलेक्टर सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी मां मंजेश के निधन के बाद से कोंच नगर के नया पटेल नगर में अपने मामा इंद्रपाल सिंह के यहां रह रही थी और नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा के मामा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम ज्योति किसी लड़के से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। उन्होंने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और लड़के से बात न करने की सलाह दी थी। परिजनों के अनुसार, उन्होंने केवल समझाया था और बाद में मामला शांत हो गया था।

जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मी

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब इंद्रपाल सिंह दुकान पर थे और उनकी पत्नी पड़ोस में गई हुई थीं, तब ज्योति घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने आंगन में बने लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मामी वापस लौटीं, तो उन्होंने ज्योति को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत अपने पति और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर और मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!