Saturday, September 19, 2026

पुलिस मुठभेड़ में चोरी गिरोह के चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हथियार व चोरी का सामान बरामद

जालौन में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी करने वाले एक गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना कदौरा पुलिस शामिल थी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, ताला तोड़ने के उपकरण, चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस

जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई की रात एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना कदौरा पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की तलाश और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल कुछ बदमाश कदौरा-हमीरपुर मार्ग से खुठमिली संपर्क मार्ग की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गोली लगने से घायल हुए बदमाशों की पहचान हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी रिंकू राजपूत उर्फ डूमर और राघवेंद्र राजपूत उर्फ रग्घू के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दामू पूरवा, मुस्करा, हमीरपुर निवासी शैलेंद्र यादव और महेरा, बिवार, हमीरपुर निवासी अंकित राजपूत को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, ताला तोड़ने वाली लोहे की रॉड, दो पेचकस, एक प्लास, पांच मोबाइल फोन, एक बैग और वारदात में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!