Saturday, September 19, 2026

शराब के नशे में धुत सिपाही ने कुल्फी वाले को मारी टक्कर, हादसे में घायल हुआ युवक, पुलिस ने सिपाही को लिया हिरासत में

जालौन में शनिवार देर शाम को तेज रफ्तार से कार लेकर जा रहे नशे में धुत सिपाही ने कुल्फी का ठेला लगाए एक युवक को टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलती स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने टक्कर मारने वाले सिपाही को कार सहित हिरासत में ले लिया, साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर की है। यहां का रहने वाला युवक जावेद (18) पुत्र जाकिर सड़क किनारे कुल्फी का ठेला लगाये हुए था, उसी दौरान कैलिया थाने की पीआरबी में तैनात दीवान अभय शुक्ला तेज रफ्तार से अपनी कार लेकर जा रहा था, जिसने जावेद के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां के लोगों ने कार रोक ली, जब कार में देखा तो चालक पुलिस की वर्दी में था, जो शराब के नशे में था, जिसे देख आनन-फानन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय ब्रम्हा तिवारी ने टक्कर मारने वाले दीवान अभय को हिरासत में लिया और कार जब्त कर ली। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाला सिपाही कैलिया थाना क्षेत्र में पीआरबी 1598 मे तैनात है और उसका नाम अभय शुक्ला है। उन्होंने बताया कि दीवान का मेडीकल कराया जा रहा है, जिसके बाद ही नशे की बात स्पष्ट होगी। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!