Saturday, September 19, 2026

होलिका दहन से पहले अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस फोर्स के साथ एसपी ने किया फ्लैग मार्च

होली के त्यौहार और लोकसभा चुनाव को देखते हुए जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने शनिवार शाम को शहर के अलग-अलग इलाकों में अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला, साथ ही लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया, वही बाइकों पर ट्रिपिंग करके जा रहे युवकों की गाड़ियों को सीज करने के आदेश पुलिस को दिए, साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

शनिवार शाम को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने उरई कोतवाली पुलिस और लोकसभा चुनाव कराने आई अर्ध सैनिक बलों के साथ उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे से पैदल मार्च निकाला, यह पैदल मार्च घंटाघर, राठ रोड स्थित संकटा माता मंदिर से बेरी वाले बाबा की मजार होते हुये स्टेशन यह फ्लैग मार्च उरई कोतवाली में समाप्त हुआ। इस दौरान बूटों की थाप पर अराजक तत्वों में हड़कंप मचा रहा, वही सभी लोगों को सुरक्षा का एहसास पुलिस फोर्स ने दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा, कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए, किसी को जबरन रंग न लगे आपसी सद्भाव के साथ इस त्यौहार को मनाये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फोर्स पूर्ण रूप से सतर्क है। सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें सीआईएफ की कंपनी ने भी फ्लैग मार्च निकाला।

उन्होंने कहा कि कल होलिका दहन और सोमवार को रंग खेला जाएगा, जिसको लेकर हम पूर्ण रूप से तैयार है, जोनल सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है, एक्स्ट्रा क्यूआरटी टीम बनाई गई है, खासकर वह स्थान जो हॉटस्पॉट है, संवेदनशील स्थान पर हमारी टीम चेकिंग पर रहेगी और यह चेकिंग लगातार की जा रही है। होली का त्योहार बहुत ही अच्छे से सकुशल मनाया जाए, इसके लिए पुलिस टीम सतर्क है। उन्होंने बताया कि 1150 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है, इसके अतिरिक्त कुछ शोभा यात्राएं भी निकाली जायेगी, मेले भी चल रहे हैं और अन्य कार्यक्रम भी होली के अवसर पर हो रहे हैं, तो उनको लेकर पूर्व रूप से सतर्क है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!