Tuesday, August 25, 2026

स्टीयरिंग टूटने से डंपर ट्रक में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत; हाईवे पर लगा जाम

spot_img

जालौन में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह तकरीबन 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एट थाना क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज पर उस समय हुआ, जब चलते डंपर की स्टीयरिंग अचानक टूट गई। अनियंत्रित डंपर आगे चल रहे मौरंग से लदे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक डंपर के केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 40 वर्षीय लल्लू यादव डंपर लेकर बाराबंकी से झांसी गिट्टी लोड करने जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब उनका डंपर एट थाना क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी अचानक वाहन की स्टीयरिंग टूट गई। इससे डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मौरंग लदे ट्रक से जा टकराया।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के भाई अजय यादव ने बताया कि लल्लू यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!