Saturday, June 27, 2026
spot_img

डिजिटल निगरानी से अवैध खनन पर कसा शिकंजा, डीएम ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया औचक निरीक्षण

spot_img

जालौन में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और खनिज संपदा के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में स्थापित माइनिंग कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, जीपीएस आधारित वाहनों की ट्रैकिंग, ऑनलाइन डेटा विश्लेषण तथा खनन गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि जनपद में संचालित प्रत्येक वैध खनन पट्टे की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी पट्टे में निर्धारित सीमा से बाहर खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल गतिविधियों पर नजर रखना नहीं, बल्कि अवैध खनन को समय रहते रोकना और उस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माइनिंग कमांड सेंटर से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना का त्वरित विश्लेषण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराई जाए। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि माइनिंग कमांड सेंटर को 24×7 सक्रिय रखा जाए तथा खनन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन की हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनपद में नियमसम्मत, पारदर्शी और प्रभावी खनन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!