Monday, August 24, 2026

पारिवारिक विवाद में देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर भाभी की हत्या की

spot_img

जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा टीहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। बुधवार शाम को 50 वर्षीय रामश्री की उसके देवर शिवकुमार ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। महिला खेत से चारा लेकर लौट रही थी, जब उमरी माइनर पर पहले से घात लगाए बैठे देवर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

घटना की पृष्ठभूमि में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद है। रामश्री लगभग 7 साल पहले अपने तीन बच्चों के साथ संतोष कुमार के साथ रहने आई थी। इस दौरान उनका एक और बच्चा हुआ। देवर शिवकुमार से उनका विवाद चल रहा था और वह उन्हें कई बार घर से निकलने की धमकी दे चुका था। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ के क्षेत्राधिकारी राम सिंह और रामपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कटियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका रामश्री की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और वह बिना विवाह के संतोष कुमार के साथ रह रही थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी था। यह घटना पुलिस की लापरवाही को भी उजागर करती है, जिन्होंने महिला की पूर्व शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

इस मामले में माधौगढ़ के सीओ राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, साथ इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है, फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!