Monday, August 24, 2026

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, हटाई गई 18 दुकाने और अस्थाई मकान

spot_img

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी तहसील प्रशासन ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग की सड़क से अतिक्रमण हटाया।

प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा स्वयं हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन जब अतिक्रमणकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से करीब 18 दुकानों और अस्थाई मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी के कारण अभियान में कोई बाधा नहीं आई।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति फिर से अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सड़क के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई, क्योंकि अवैध निर्माण से राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!