Sunday, September 20, 2026

चार दिन से लापता कक्षा 9 के छात्र का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में चार दिन से लापता कक्षा 9 के छात्र का शव गुरूवार दोपहर को मोहल्ला मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पानी में उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तथा शिनाख्त करने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामला जालौन कोतवाली के मुरली मनोहर के पास बने पक्के तालाब का है। यहां जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन के रहने वाले ठाकुरदास बाथम का चार दिन से 17 वर्षीय कक्षा 9 में पढ़ने वाला पुत्र सोमिल बाथम लापता था, जिसकी दो दिन पूर्व कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका शव आज तालाब में मिला, जिसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, शव मिलने के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव निकाला। वही बताया गया कि सोमिल बाथम कक्षा नौ में छत्रसाल इंटर कॉलेज में पढ़ता था।

बीती 17 मार्च को सोमिल घर से बाहर गया था, देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। गुरूवार को सायं करीब चार बजे कुछ लोग नगर के मुरलीमनोहर स्थित पक्के तालाब पर टहल रहे थे। तभी उन्हें तालाब में किसी का सिर दिखाई दिया। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो तालाब पर भीड़ जुट गई। मौके पर नगर के चौकी प्रभारी दामोदर सिंह, एसआई रमेशचंद्र आदि ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकलवाया। उसके भाई रिषभ व पप्पू बाथम ने सोमिल की पहचान की, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को किशोर लापता हुआ था। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसका शव तालाब से बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!