Saturday, September 19, 2026

जालौन के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे से की जा रही निगरानी, अपराधियों के खिलाफ की जाए कार्रवाई:- डीआईजी कलानिधि नैथानी

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर गुरुवार को झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उरई पुलिस लाइन में अधिकारियों और अधीनस्थों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने सभी अधीनस्थों को विशेष निर्देश दिए, साथ ही तैयारियो के बारे में जानकारी हासिल की, जिससे चुनाव में होने वाली खामियों को दुरस्त किया जा सके।

डीआईजी झांसी ने एसपी सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों और अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराया जाए। अराजकतत्वों की सूची तैयार कर उन पर कार्यवाही की जाये, साथ ही जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाये, साथ ही जनपद से सटे हुए बॉर्डर पर विशेष नजर रखी जाये, जिससे कि गैर प्रांत और जनपद के अपराधी व अराजकतत्व चुनाव में गड़बड़ी न फैला सके।

इससे पहले आईजी कलानिधि नैथानी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस कर्मियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्यवाही करें। चुनाव के दौरान जिले के बॉर्डर पर विशेष नजर रखी जाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 85 किलोमीटर का जालौन का अन्य जनपद से बॉर्डर लगता है, जिसमें कानपुर देहात, औरैया, इटावा, झांसी, हमीरपुर तथा भिंड जनपद शामिल है। इन सभी बॉर्डर के लिए 6 रास्ते हैं, जिस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, साथ ही उड़न दस्ते के साथ साथ सीसीटीवी से जांच की जा रही है। जहां पर बैरियर लगाकर बॉर्डर पर निगरानी की जाए।

पचनदा क्षेत्र में 6 बैरियर लगाए गए हैं। ऐसे ही अन्य बैरियर लगाकर बॉर्डर पर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि जिले गैर जनपद से आने वाले पुलिस बल, सैन्य बल के ठहरने व खानपान सम्बन्धी व्यवस्थाएं पहले से पुख्ता की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराई जाए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!