Saturday, September 19, 2026

डाक लेकर जा रहे सिपाही को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हादसे में गंभीर रूप से घायल

जालौन में डाक लेकर जा रहे बाइक सवार एक सिपाही को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इस घटना को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, साथ ही पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायल सिपाही को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, मगर हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालौन-औरैया स्टेट हाईवे स्थित लक्ष्मी गार्डन के पास की है। बताया गया कि कोंच कोतवाली में तैनात दीवान धर्मवीर सिंह बाइक से कुठौंद थाने में डाक लेकर आ रहा था, जैसे ही सिपाही कुठौंद कस्बे में पहुंचा और वह लक्ष्मी गार्डन से लेकर निकल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने अचानक स्टेट हाईवे पर बने कट पर ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार सिपाही की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

हादसे को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने सिपाही को घायल देख पुलिस को सूचना दी, साथ ही इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वही सूचना मिलते ही कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सरोज मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी, साथ ही चिकित्सकों ने हालत देखते हुए दीवान धर्मवीर सिंह की हालत देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!