Tuesday, August 25, 2026

जालौन में शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा में 1145 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

spot_img

जालौन में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा 70 केंद्रों पर हुई। इसमें 4556 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4242 उपस्थित रहे और 314 ने परीक्षा नहीं दी। इंटर के व्यवसायिक विषय की परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई। इसमें 552 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 498 उपस्थित रहे और 54 अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षाएं हुईं। रसायन विज्ञान की परीक्षा 73 केंद्रों पर हुई। इसमें 15108 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14488 उपस्थित रहे और 620 अनुपस्थित रहे।

कंप्यूटर की परीक्षा 35 केंद्रों पर हुई। इसमें 724 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 702 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे। समाजशास्त्र की परीक्षा 64 केंद्रों पर हुई। इसमें 2363 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 228 उपस्थित रहे और 135 ने परीक्षा नहीं दी।

कुल मिलाकर सभी विषयों में 1145 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक अनुपस्थिति इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में 620 छात्रों की रही।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!