Tuesday, August 25, 2026

जिला जज ने कोंच बार संघ के निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, जिला जज ने कहा, बार-बेंच मिलकर करे काम

spot_img

जालौनके कोंच में शनिवार को कोंच बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अचल सचदेव ने 2025-26 की बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला न्यायाधीश अचल सचदेव ने कहा कि बार और बेंच को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और उनके बीच मधुर संबंध स्थापित रहे, जिससे गरीब और पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय दिलाया जा सके।

बता दे की 15 फरवरी को कोंच बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें अध्यक्ष पद पर रामशरण कुशवाहा, महामंत्री पर दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष पर शशांक मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामहरि कुशवाहा, उपाध्यक्ष पद पर सईद अहमद मंसूरी, रामबिहारी श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू बाजपेई, संयुक्त सचिव पर राकेश यादव, गजेंद्र अहिरवार और शैलेंद्र पटेरिया, वरिष्ठ सदस्य पर ओमप्रकाश कौशिक, रामनरेश त्रिपाठी, योगेंद्र अरुसिया, लालजी गुर्जर, सामान्य सदस्य पर अनिल वेद, मनोज दूरवार, मंगल सिंह, मनोज सिंह, अमित रावत निर्वाचित हुए थे।

जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत करते अधिवक्ता

सभी निर्वाचित अधिवक्ताओं को जिला जज अचल सचदेव द्वारा पद की शपथ दिलाई, साथ ही उन्होंने कार्यकारिणी को बधाई दी।

इस दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय दिलाना बार और बेंच का काम है, अधिवक्ता न्याय के लिए काम करें, जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोंच दीवानी में अधिवक्ताओं द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है और वह उम्मीद रखेंगे कि आगे भी बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे और न्याय दिलाने के लिए काम करते रहेंगे।

इस दौरान अपर जिला जज राजीव शरण, डकैती कोर्ट के स्पेशल जज एडीजे डॉक्टर अवनीश, स्पेशल जज एससी/एसटी कोर्ट, प्रमोद कुमार गुप्ता, सीजेएम अभिषेक खरे, कोंच के सिविल जज (जू डि) सुश्री उमैमा शाहनवाज,, अपर सिविल जज (जू डि) मोहित निर्वाल, एसडीएम ज्योति सिंह और प्रभारी तहसीलदार, पवन पटेल ने भी कहा कि बार और बेंच के बीच अच्छे संबंध बने रहे।

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे, साथ ही किसी भी अधिवक्ता का शोषण नहीं होने देंगे और अधिवक्ताओं की कसौटी पर खरे उतरेंगे। संचालन अधिवक्ता जितेंद्र गुर्जर, नरसिंह बुंदेला ने किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!