Sunday, August 16, 2026

जालौन में साड़ों के बीच हुआ युद्ध, बाइक सवार आए चपेट में हुए घायल

spot_img

यूपी की योगी सरकार में अन्ना सांड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है, ऐसा ही नजारा जालौन के कोंच नगर में रविवार सुबह देखने को मिला, जहां रेलवे स्टेशन के सामने दो आवारा सांडों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। दोनों सांड आपस में लड़ते हुए रेलवे स्टेशन रोड तक पहुंच गए। स्टेशन के बाहर खड़ी कई बाइकें इस लड़ाई की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क से गुजर रहे राहगीरों को भी सांडों ने अपना निशाना बनाया।

स्थानीय लोगों ने सांडों को अलग करने का प्रयास किया। उन्होंने डंडों की मदद से और पानी डालकर दोनों सांडों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन बर्चस्व की लड़ाई में दोनों सांड लंबे समय तक भिड़े रहे। इस दौरान आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

घटना से स्थानीय लोगों में आवारा पशुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!