Saturday, September 19, 2026

जालौन में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से युवक की मौत, खोद कर डाली गई गहरी पुलिया में चला गया था बाइक सहित

जालौन में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई जहां, बीच सड़क पर खुदी पड़ी पुलिया में बाइक सवार जा गिरे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे को राहगीरों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी, जो मौके पर पहुंची, जिन्होंने दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां एक।को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैलिया रोड़ स्थित देवगांव के पास की है। बताया गया कि कैलिया का रहने वाला संदीप कुशवाहा (25) अपने पड़ोसी गौरीशंकर पंचाल के साथ बाइक से अपने साले रिंकू को कोंच छोड़ने आया था, बुधवार रात को वह कोंच से वापिस अपने गांव कैलिया आ रहा था, लौटते समय वह ग्राम देवगांव के पास पहुंचा, उसी दौरान बीच सड़क पर खुदी पड़ी गहरी पुलिया में उसकी बाइक चली गई, जिससे वह बाइक सहित उसने चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात्रि के समय वहां से कुछ देर बाद राहगीर निकले, जहां पुलिया में उन्होंने में बाइक और उसने दो युवकों को राहुल वन हालत में देखा, तत्काल इसकी सूचना कैलिया थाना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में भर्ती कराया मगर हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, वही घायल गौरीशंकर का इलाज किया जा रहा है, डॉक्टरों ने बताया कि गौरीशंकर के दोनों पैरों में फैक्चर है।

वही कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बैस का कहना है कि बाइक खुदी पड़ी गहरी पुलिया में गिरी, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दे कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है, जिन्होंने रास्ता डाइवर्ट का बोर्ड नहीं लगाया है, जिस कारण यह हादसा हुआ है और उसमें युवक की मौत हुई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!