Saturday, September 19, 2026

जालौन में आजादी पर दिखा देश भक्ति का अनोखा रंग, हिजाब पहने मदरसों की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देश में 78 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसको लेकर सभी लोगों द्वारा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जालौन में भी आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें अनौखा रंग देखें को मिला, इस जश्न में मदरसा दारुम उलूम गरीब नवाजा के मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने शिरकत की, जिसमें छात्राओं ने हिजाब और बुर्का पहनकर पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली और आजादी का पर्व मनाया, साथ ही देश भक्ति के गानों और हाथों में तिरंगा लेकर झूमते नजर आए।

बता दे कि आज पूरा जनपद आजादी का के जश्न में डूबा है, जगह जगह झंडा रोहण किया जा रहा है, पूरे शहर में उत्सव का माहौल है, नन्हे नन्हे बच्चे पूरी तरह से जश्न में डूबे है, सबसे अलग नजारा उरई शहर में देखने को मिला, जहां पहली बार मदरसा के बच्चों ने आजादी के जैस में खुलकर भाग लिया और पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें मदरसे के छात्रों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के जश्न में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं देशभक्त के गानों में वह झूमते हुए रखते नजर आए, सबसे अलग नजारा मदरसे की छात्राओं द्वारा देखने को मिला, जहां मदरसे की छात्राएं बुर्का और हिजाब के साथ सड़कों पर निकली और पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान वह वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे भी लगाते हुए दिखाई दी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!