Saturday, September 19, 2026

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित

जालौन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उरई कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजन कार्यक्रम में पहुंची प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जालौन डीएम सहित प्रदेश के 7 जिलाधिकारी को राजस्व का बेहतर काम करने तथा गौशालाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश दुबे द्वारा सम्मान के लिए नामित किया था। वही राज्यमंत्री ने बेहतर काम करने वाले डॉक्टर, काकोरी एक्शन शताब्दी के अवसर पर आयोजित चित्रकला, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।

बता दे कि जालौन के जिलाधिकारी को यह सम्मान द्वारा दिया गया, शासन ने प्रदेश के 75 जिलों के जिलाधिकारी को ई-घरौनी, खतौनी को सुविधा अनुसार करने तथा अस्थाई गौशाला को बेहतर बनाने का काम दिया था, साथ ही उन्हें एक समय सीमा भी दी थी, जिसको लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी द्वारा काम कराया जा रहा था। जिसमें जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय सहित प्रदेश के 7 जनपदों के डीएम द्वारा ई घरौनी, खतौनी को शत प्रतिशत बनाने और बटवाने का काम पूरा किया।

वही डीएम ने जनपद में बनी अस्थाई गौशालाओं को बेहतर बनाया गया, उसमें गोवंशों को भूसे पानी तथा उनके छायादार स्थान को बनाया गया, इसके अलावा गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिससे इन गोवंशों को सही से निगरानी रखी जा सके, उनके द्वारा किए गए बेहतर काम के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश दुबे द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को नामित किया था, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिषद में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि जिलाधिकारी द्वारा बेहतर काम कराए जा रहे हैं, उनके द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों को बेहतर तरीके से दिलाया जा रहा है, इसीलिए उनको यह सम्मान दिया गया है।

वहीं जिले में बेहतर काम करने वाले अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजीज जायसवाल, उप जिलाधिकारी उरई हेमंत पटेल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार पांडेय, ईडीएम पुष्पेंद्र कुमार, अपर सूचना अधिकारी पंकज तिवारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के पांच डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!