Saturday, September 19, 2026

बदायूं की घटना पर सपा के बयान पर भड़के केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, बोले, सपा खुद फैला रही आतंक, हासिल करना चाहती एक विशेष समुदाय का वोट

बदायूं में बेरहमी से दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी, इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा, चुनाव में वोट हासिल करने के लिए सांप्रदायिकता फैला रही है। सपा द्वारा जारी किए गए इस बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भड़क गये और उन्होंने सपा पार्टी को खरी खोटी सुनाते हुए इस हत्याकांड का जिम्मेदार सपा को ही बताया, साथ ही कहा कि सपा एक विशेष समुदाय का वोट हासिल करने के लिए आतंक फैला रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की प्रगति के लिए काम कर रही है, कभी भी सांप्रदायिकता फैलाकर वोट हासिल नहीं करती है। देश के विकास के लिए भाजपा ने हमेशा काम किया और कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बदायूं की घटना बेहद ही निंदनीय है, जिन लोगों ने इस घटना को कारित किया, पुलिस ने उसमें एक को मिट्टी में मिला दिया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।

प्रदेश में कानून का राज कायम है और कानून का राज कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के काम पर ही चुनाव लड़ती है, साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उसका लाभ लेने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी के लोग ऐसी घटना को खुद अंजाम देने के बाद आतंक फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करके लोगों का वोट हासिल करने में जुटे हैं। सपा को खुद इस घटना की निंदा करनी चाहिए, मगर वह राजनीति करने में लगी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!