Saturday, September 19, 2026

होली के त्यौहार के पहले खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान, कई दुकानों पर छापा मारकर भरे सैंपल, दुकानदारों में हड़कंप, शटर डालकर गायब हुये कई दुकानदार

होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है, जिसने बुधवार को उरई शहर के कई दुकानों पर छापा मारते हुए मिलावट खोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान से कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मिठाई, तेल, घी, नमकीन के नमूने भरे, साथ ही सभी नमूनों ने जांच के लिए लैब भेज दिया, जिससे नमूने फेल होने पर कार्रवाई की जा सके।

यह विशेष अभियान उरई के सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने चलाया। यह अभियान उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे से घंटाघर के बीच स्थित दुकानों पर चलाया गया, जहां पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने आधा दर्जन से अधिक मिठाई, कन्फेक्शनरी और ग्रॉसरी का सामान बेचने वाले दुकानों पर जाकर मिठाई, दूध, घी, सरसों का तेल, रिफाइंड तथा नमकीन आदि के नमूने भरे।

नमूने भरने की कार्रवाई करते खाद्य विभाग के कर्मचारी

वहीं खाद्य विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जिसमें कई दुकानदारों ने अपने यहां छापा पड़ने से पहले ही दुकानों की शटर डाल दी और मौके से भाग गए, विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से दिनभर बाजार में हड़कंप मचा रहा वहीं खाद विभाग ने नमूने भरने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया, जिससे उनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।

दुकान पर जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग के अधिकारी

इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए विशेष कार्रवाई की जा रही है, साथ ही यह कार्रवाई अनवरत चलती रहेगी, जिन दुकानदारों के यहां से नमूना भरकर लैब भेजा गया है के, यदि जांच में फेल होता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!